फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 सितंबर को एयरपोर्ट पर एयर शटल सेवाओं और उड़ान का शुभारंभ कर एक घंटे में चंडीगढ़ पहुंचेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सितंबर को सीएम के हिसार से चंडीगढ़ तक का सफर तय करते ही हिसार एयरपोर्ट आम जनता के लिए खुल जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को एयर शटल सेवाओं, उड़ान और प्रशिक्षण संगठन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पहली फ्लाइट से सीधे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे और एक घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट की और जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई शुरू हो गई है। यही नहीं, आस-पास की झाड़ियों को भी काटकर व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे एयर शटल सेवाओं के साथ-साथ पहली उड़ान और प्रशिक्षण संगठन सहित जिले की कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद साढ़े 9 बजे वे स्पाइस जेट के विमान से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे और एक घंटे में यानी साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें