फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अप्रैल से शुरू होगी हवाई सेवा: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मंत्री गंगवा ने कांग्रेस MP पर साधा निशाना

Sat, 22 Mar 2025 03:48 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

मंत्री गंगवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट पिछले बजट की तुलना में 13.7% अधिक है। यह बजट वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, चिकित्सकों, व्यापारी प्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों से राय लेकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने घोषणा की है कि अप्रैल माह में हिसार से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट का लाइसेंस मिल चुका है और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


गंगवा ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश की ओर से हिसार एयरपोर्ट को लेकर की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "जयप्रकाश को स्पष्ट करना चाहिए कि वे हिसार में एयरपोर्ट चाहते हैं या नहीं। एक तरफ वे हिसार के सांसद हैं और दूसरी तरफ एयरपोर्ट को लेकर गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं।"

गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस पार्टी यह भूमिका निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आलोचना में इतनी डूब गई है कि अब विकास कार्यों का भी विरोध करने लगी है।
विज्ञापन




बजट में 13.7% की वृद्धि, कई योजनाओं की घोषणा
मंत्री गंगवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट पिछले बजट की तुलना में 13.7% अधिक है। यह बजट वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, चिकित्सकों, व्यापारी प्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों से राय लेकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य योजनाएं:

  • लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
  • 10,000 से अधिक आबादी वाले गांवों को "महाग्राम योजना" में शामिल किया जाएगा।
  • अब तक 148 गांवों की पहचान, 16 गांवों में कार्य पूर्ण, जबकि 34 गांवों में कार्य जारी।
  • गरीबों को प्लॉट व सड़क सुधार के लिए अलग बजट।
  • युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर विश्वविद्यालय के लिए अलग बजट प्रावधान।

गंगवा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है और हिसार एयरपोर्ट इसका एक बड़ा उदाहरण होगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें