मंत्री गंगवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट पिछले बजट की तुलना में 13.7% अधिक है। यह बजट वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, चिकित्सकों, व्यापारी प्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों से राय लेकर तैयार किया गया है।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने घोषणा की है कि अप्रैल माह में हिसार से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट का लाइसेंस मिल चुका है और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
गंगवा ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश की ओर से हिसार एयरपोर्ट को लेकर की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "जयप्रकाश को स्पष्ट करना चाहिए कि वे हिसार में एयरपोर्ट चाहते हैं या नहीं। एक तरफ वे हिसार के सांसद हैं और दूसरी तरफ एयरपोर्ट को लेकर गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं।"
गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस पार्टी यह भूमिका निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आलोचना में इतनी डूब गई है कि अब विकास कार्यों का भी विरोध करने लगी है।
विज्ञापन
बजट में 13.7% की वृद्धि, कई योजनाओं की घोषणा