हिसार के गांव भिवानी रोहिल्ला का 25 वर्षीय जवान असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। शहीद सचिन रोहिल का शव वीरवार को उनके पैतृक गांव भिवानी रोहिल्ला में पहुंचा। जानकारी के अनुसार भिवानी रोहिल्ला निवासी सचिन वर्ष 2019 में वायुसेना में चयन हुआ था। असम में ड्यूटी के दौरान तेजपुर असम में भरेली नदी में आम नागरिक को बचाने के प्रयास में नदी में डूबकर शहीद हो गया।
विज्ञापन
शहीद का परिवार जींद में रहता है। शहीद जवान के पिता का देहांत करीब आठ वर्ष पूर्व हो गया था। शहीद के भाई प्राइवेट कार्य करते है। माता गृहिणी है। शहीद के दादा, चाचा सहित अन्य परिवार गांव भिवानी रोहिल्ला में रहता है। वीरवार सुबह दस बजे शहीद का पार्थिव शरीर गांव में लाया गया।