फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हांसी में गिरा ड्रोन, मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना, जानें पूरा मामला

Thu, 27 Nov 2025 01:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

हिसार के हांसी में ड्रोन गिरने से गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
मौके से मिला ड्रोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में वीरवार सुबह करीब 10 बजे हिसार चुंगी के पास एक फैक्ट्री में ड्रोन गिरने से खलबली मच गई। ड्रोन गिरने  के कुछ देर बाद ही हिसार आर्मी कैंट से भारतीय सेना के जवान वहां पहुंचे और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद भारतीय सेना ड्रोन को लेकर वहां से चली गई। भारतीय सेना के जवानों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ड्रोन के माध्यम से एक प्रोजेक्ट का सर्वे किया जा रहा था। तकनीकी कारणों के चलते ड्रोन अचानक से गिर गया। लोकेशन के जरिये भारतीय सेना के जवान वहां पर पहुंचे। हालांकि ड्रोन के नीचे गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें