फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एआईएफएफ ने फुटबाल कैलेंडर जारी किया, अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 07 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए संभावित प्रतियोगिता कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ विभिन्न क्लब प्रतियोगिताओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। कैलेंडर को अभी अंतिम स्वीकृति मिलना बाकी है।
विज्ञापन

आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान निवासी फुटबाल कोच विनोद लॉयल ने बताया कि पुरुष वर्ग में जूनियर बॉयज राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 25 अगस्त से 15 सितंबर तक और सब-जूनियर बॉयज चैंपियनशिप 10 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होगी। देश की प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी 19 नवंबर से 17 जनवरी 2027 तक खेली जाएगी। महिला वर्ग में सब-जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 10 से 31 जुलाई, जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 10 से 31 अगस्त तथा सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक फरवरी से 31 मार्च 2027 तक प्रस्तावित है।
क्लब प्रतियोगिताओं में आईएसएल एक सितंबर से 11 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगी, जबकि इंडियन फुटबाल लीग नौ अक्तूबर से 14 मार्च 2027 तक खेली जाएगी। डूरंड कप 11 जुलाई से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगा। एआईएफएफ ने विभिन्न आयु वर्ग की यूथ लीग और अन्य फुटबाल प्रतियोगिताओं की तिथियां भी जारी की हैं, जबकि कुछ प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम अभी तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें