फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एचएयू: आज में जुटेंगे प्रदेशभर के कृषि अधिकारी, 9 व 10 सितंबर को हकृवि में रबी फसलों पर कार्यशाला

Wed, 09 Sep 2026 10:14 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

कृषि अधिकारियों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फॉर्म का दौरा करवा कर उन्हें फसलों, फलों तथा सब्जियों पर किए जा रहे परीक्षणों एवं अनुसंधानों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में 9 व 10 सितंबर को कृषि अधिकारी कार्यशाला (रबी) आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय कार्यशाला में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला के उदघाटन में प्रदेश के कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ नरेश कौशिक ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज बतौर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी रबी मौसम की फसलों में लागू की जाने वाली नई तकनीकों पर आधारित सिफारिश को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी फसलों में समस्याओं के समाधान पर भी विचार विमर्श करेंगे। कृषि अधिकारियों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फॉर्म का दौरा करवा कर उन्हें फसलों, फलों तथा सब्जियों पर किए जा रहे परीक्षणों एवं अनुसंधानों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें विभिन्न फसलों की समग्र सिफारिशों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें