फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ईंट, एक रुपये सिद्धांत पर काम करने की जरूरत

Sun, 02 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
solanki - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज में आर्थिक समानता के लिए महाराज अग्रसेन के एक ईंट, एक रुपये के सिद्धांत पर काम करने की आवश्यकता है। उनके विचारों और गुणों को अपने आचरण में शामिल करके आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

 राज्यपाल शनिवार को अग्रोहा में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में महाराजा अग्रसेन के 5140वें  जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हम अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों का भाव हम सबमें हो तो भारत दुनिया का अग्रणी देश बन सकता है। देश कें गरीब से गरीब व्यक्ति को भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में पाकिस्तानी उग्रवादियों के हमले का बदला पाकिस्तान में घुसकर उग्रवादियों के कई कैंपों को नष्ट करके लिया है।
राज्य मंत्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा महाराजा अग्रसेन सबसे बड़े समाजवादी थे। उन्होंने अग्रोहा में सभी जातियों के लोगों को बसाने का काम किया था। पूर्व मंत्री गणेशी लाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी महाराजा अग्रसेन की नीतियों को क्रियान्वित करके योग के क्षेत्र में भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला, आचार्य नरवदा शंकर, बनवारी लाल, संत कुमार गुप्ता, अनिल गोयल, कूलभूषण गोयल व सीबी गोयल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राधेश्याम, प्रकाशचंद, पीके मित्तल, विजय मित्तल, पवन गर्ग, सुरेश गर्ग, महाशय जगराम, तेजपाल गुप्ता, प्रकाशचंद गोयल, रेखा गुप्ता, कल्पना गर्ग, विवेक चंद मंगला, सुभाष चन्द्र, सुरेश ठेकेदार सहित अग्रवाल समाज के कई लोगों को सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज के रामकिशन गुप्ता, सत्यनारायण बजाज, देशबंधु गुप्ता, सेठ गोंविंद प्रसाद, हनुमान  प्रसाद पोदार, राष्ट्रीय कवि मैथलीशरण गुप्त, भारतेंदु हरिशचन्द्र, हेमचंद  विक्रमादित्य सहित 14 महान विभूतियों की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें