फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनएचएम के निदेशक के दौरे के बाद अस्पताल में बदली व्यवस्थाएं

Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के महानिदेशक के निरीक्षण के बाद अस्पताल में फिर से व्यवस्थाओं में सुधार दिखा। अस्पताल में इमरजेंसी रूम व वार्ड में प्रत्येक बेड पर मरीजों की गोपनीयता के लिए पर्दे लगाए गए हैं। वहीं अस्पताल में सिटीजन चार्टर भी लगाया गया। जिससे आमजन अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में इमरजेंसी रूम व इमरजेंसी वार्ड में प्रत्येक बेड को चारों तरफ से ढकने के लिए पर्दे लगाए गए हैं। यह पर्दे निजी अस्पतालों की तर्ज पर लगाए गए हैं। ताकी यहां पर दाखिल मरीजों को उपचार के दौरान गोपनीयता रहे। खासतौर पर महिला मरीजों को इस व्यवस्था से लाभ मिलेगा। साथ ही अस्पताल के मुख्य गेट पर घायलों के उपचार के लिए आपातकालीन सुविधा का बोर्ड भी लगाया गया। ताकी घायलों को पता लग सके की अस्पताल में आपातकालीन सुविधाएं हैं। सिटीजन चार्ट पर अस्पताल में मिलने वाली हर सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, गुणवत्ता पॉलिसी, ओपीडी समय, ओपीडी विभाग, डायग्नोस्टिक सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं, अंतरंग विभाग, शिकायत व सुझाव जैसी जानकारियां दी गई हैं।
बता दें कि एनएचएम के महानिदेशक डॉ़ वीरेंद्र यादव ने बुधवार को अस्पताल में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिली थीं। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सुधार के लिए सुझाव भी दिए थे। उन्होंने अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करवाने के लिए भी कहा था, जिसके बाद अस्पताल में शुक्रवार को कुछ सुधार देखने को मिला। इससे पहले जनवरी में भी महानिदेशक ने दौरा किया था और मरीजों की सुविधाओं में कमी को देखकर नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ़ राहुल बुद्धिराजा को लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें