दिल्ली में सोमवार शाम को कार में हुए धमाके के बाद महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट के अनुसार किसी भी संदिग्ध व्यक्ति बिना जांच के एयरपोर्ट परिसर में दाखिल नहीं हो सकेगा। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अभी तक कोई व्यक्ति एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होता था तो टर्मिनल में दाखिल होते समय ही उसकी जांच की जाती थी। मगर अब अलर्ट जारी होने के बाद टर्मिनल से पहले भी व्यक्ति की जांच की जाएगी। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पूछताछ भी की जाएगी कि वह किस मकसद से एयरपोर्ट पर आया है। अगर वह यात्री है तो उसे अपना हवाई टिकट दिखाना होगा।
रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
वहीं, अलर्ट के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म व ट्रेनों के अंदर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। इसके अलावा संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। अलर्ट को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
इसके अलावा शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चौक-चौराहों पर पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर ही है। साथ ही राइडर व पीसीआर को लगातार गश्त करने को भी कहा गया है। इसके अलावा चौकी-थाना पुलिस को अपने एरिया में होटल व धर्मशालाओं में जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।