फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सात साल डेट के बाद शादी, फिर रिश्तों में दरार से टूटा 11 साल का साथ, तलाक के बाद स्वीटी बूरा के परिजनों ने मीडिया से बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तलाक के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सेलिब्रिटी अर्जुन अवार्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का 11 साल का साथ टूट गया। वर्ष 2015 में दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए, दोस्ती हुई और सात साल डेट के बाद फरवरी 2022 में यह रिश्ता शादी में बदल गया लेकिन एक साल पहले एकाएक दोनों के बीच विवाद की दीवार खड़ी हो गई। स्वीटी ने मीडिया के सामने आकर दीपक पर गंभीर आरोप लगाए तो दीपक ने भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

स्वीटी और दीपक के बीच रिश्ते में फरवरी 2025 में तब खटास आ गई जब स्वीटी ने हिसार में महिला थाने में पेश होकर दीपक पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि दीपक ने उसे जान से मारने की कोशिश की। दीपक ने भी रोहतक थाने में पेश होकर स्वीटी पर कई आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए हिसार बुलाया। इस दौरान कथित तौर पर स्वीटी ने दीपक पर हमला किया। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इससे बाद से दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का लंबा सिलसिला चला।
स्वीटी ने दहेज प्रताड़ना का लगाया था आरोप
स्वीटी ने दीपक पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि शादी में एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद दीपक ने उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। स्वीटी की मां सुरेश देवी ने कहा कि दीपक हुड्डा स्वीटी को कमरे में बंदकर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। इसके बाद फिर मारपीट करता। स्वीटी ने सोशल मीडिया के अलावा कई निजी चैनलों पर आकर आपबीती सुनाई और दीपक से उसे छोड़ देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दीपक ने धोखाधड़ी के आरोप में कराई एफआईआर
दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी पर रोहतक में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि उसने हिसार के सेक्टर 1-4 में एक प्लॉट लिया था। इसका भुगतान उसने किया लेकिन रजिस्ट्री में धोखे से स्वीटी का नाम भी लिखवा दिया। आरोप है कि स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने उससे लाखों रुपये ठगे। स्वीटी के भाई ने उसके घर पर रखे 12 लाख रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप में खेलने के बहाने करीब 9 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराकर हड़प लिए।
दीपक पर हमले का वीडियो हुआ था वायरल
हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा का दीपक हुड्डा पर हमला करने का डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है। स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक पर हमला कर देती है। वह दीपक का गला दबाती है। वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। उसने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो को छेड़छाड़ कर जारी किया है। स्वीटी ने आरोप लगाया कि दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट था। यह उसे शादी के बाद पता चला।

कार्ड में लिखवाया गया था दीप की स्वीटी
स्वीटी और दीपक की सगाई हुई तो कार्ड में दीप की स्वीटी..लिखवाया था। साल 2015 में दोनों एक मैराथन में मिले। इसके बाद बातचीत शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। सात साल तक डेट करने के बाद दीपक ने स्वीटी से शादी कर ली।
अवसाद से उबरकर स्वीटी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता पदक
पति के साथ रिश्ते में दरार आने के बाद स्वीटी अवसाद में चली गई। बावजूद इसके उसने हिम्मत नहीं हारी और तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। स्वीटी ने यह मेडल घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़कियों को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें