फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कस्सी से वार कर पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी

Tue, 30 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। गांव भाटला में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक ने कस्सी से वार कर पत्नी की हत्या के बाद में घर में ही स्थित पशु बाडे़ में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। मौके पर कीटनाशी गोलियां भी पड़ी थीं। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सदर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि सीमा की गर्दन लगभग पूरी कट चुकी थी।

डीएसपी हांसी सिद्धार्थ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव निवासी राकेश (30) के फंदा लगाकर जान देने व उसकी पत्नी सीमा (27) की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस राकेश के घर पहुंची तो फर्श पर सीमा का लहूलुहान शव पड़ा था। राकेश का शव पशु बाड़े में पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

फंदा लगाने से पहले कीटनाशी गोलियां खाईं

पुलिस को शव के पास कीटनाशी गोलियां मिलीं। इससे जाहिर हो रहा है कि उसने फंदा लगाने से पहले इन गोलियों को खाया और लगा कि इससे मौत नहीं होगी तो बाद फंदा लगा लिया।
वारदात के बाद दोस्त को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक राजेश ने बताया कि उसका भाई राकेश पत्नी व दो बेटियों के साथ अलग रहता था। वह हांसी में एक कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी में काम करता था। राकेश के दोस्त से वारदात की सूचना मिलने के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा। घर में सीमा का लहूलुहान शव पड़ा था। राकेश का शव पशु बाड़े में फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों में करीब 10 दिन से विवाद चल रहा था। सदर थाना पुलिस ने राजेश के बयान पर राकेश के खिलाफ सीमा की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है जबकि आत्महत्या मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शाम को गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
-

साइड स्टोरी.....
मां की चीख से नहीं टूटी मासूम बेटियों की नींद

- दोनों बेटियां को नहीं पता था कि जगने से पहले उनके सिर से माता-पिता का साया छिन चुका होगा
- वारदात से पहले बड़ा भाई राजेश दंपती को समझाने गया था

- चार दिन पहले सीमा के मायके पक्ष के लोग भी समझाने आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी

हांसी। भाटला में सोमवार सुबह हुई हृदय विदारक घटना से ग्रामीन सन्न हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा। राकेश की शादी करीब छह साल पहले हुई मतलौडा निवासी सीमा से हुई थी। दोनों के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब चार साल और छोटी की दो साल है। महज 10 दिन की अनबन के कारण राकेश ने अपने परिवार को उजाड़ लिया। जब उसने वारदात को अंजाम दिया बेटियां घर में ही थी, लेकिन मां की चीख से उनकी नींद नहीं टूटी। उन्हें नहीं पता था कि जगने से पहले उनके सिर से माता-पिता का साया छिन चुका होगा। पड़ोसियों को भी भनक तक नहीं लगी। अब बेटियों की देखरेख की जिम्मेदारी उनके ताऊ पर आ गई है।
राजेश ने बताया कि राकेश व सीमा के बीच पिछले दस दिनों से अनबन चल रही थी। रिश्ते में आई दरार को पाटने के लिए सीमा के मायके पक्ष के लोग चार दिन पहले भाटला आए थे। वारदात से कुछ देर पहले वह भी दोनों को समझाने उनके घर गया था। उसे नहीं पता था कि कुछ ही देर बाद राकेश अपने परिवार को इस तरह उजाड़ लेगा।

दोस्त को फोन कर कहा-बचा सकता है तो आ जा
सीमा की हत्या के बाद राकेश ने फैक्टरी में साथ काम करने वाले दोस्त ढाणा निवासी सज्जन को फोन किया और कहा वह उसे बचा सकता है तो तुरंत आ जाए। सज्जन ने यह बात उसके बड़े भाई राजेश को बताई। कुछ ही देर में सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीमा के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन




राकेश कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी में काम करता था और खेती भी करता था। उसने डेढ़ साल पहले ही नया मकान बनाया था। इससे पहले दंपती के बीच कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था। - सुनील, सरपंच प्रतिनिधि, गांव भाटला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें