हिसार। डोगरान मोहल्ला में एक व्यक्ति ने रविवार को आत्महत्या का प्रयास किया। चार दिन पहले ही उसकी पति ने आत्महत्या कर अपने जान दी थी। महिला के परिजनों ने उसके पति सहित सास-ससुर पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी परदेशी अपनी पत्नी जमोत्री और परिवार सहित डोगरान मोहल्ला में रहता था। 19 नवंबर को परदेशी की मां रूबी गैस सिलिंडर लेने गई थी और पिता मिर्ची शाह बाहर थे। परिजन जब लौटे तो जमोत्री फंदे पर लटकी मिली थी। जमोत्री के परिजनों ने उसके पति, सास व ससुर पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद वह परदेशी परेशान चल रहा था और उसने रविवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया और उसे फंदे से उतारकर तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले गए। परेदशी का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि परिजनों के अनुसार परदेशी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।