फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 6 माह बाद सेक्टर 16-17 में आग से जलीं 17 झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
6 माह बाद सेक्टर 16-17 में आग से जलीं 17 झुग्गियां
विज्ञापन

फोटो 51 : 52
- झुग्गीवासियों ने कुछ युवकों पर जताया शक, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। सेक्टर 16-17 में बनी झुग्गियों में सोमवार आधी रात 6 माह बाद फिर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 17 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में झुग्गी वालों का सारा सामान जल गया। साथ ही एक-दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। झुग्गी वालों ने कुछ युवकों पर आगजनी का शक जताया है। बता दें कि इसी वर्ष जून में इसी जगह आग लगने से 150 झुग्गियां जल गईं थी। इस दौरान साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
न्यू मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार ने बताया कि अजय नाम का मिस्त्री उसके पास काम करता है, जो सेक्टर 16-17 में झुग्गी बनाकर रहता है। सोमवार रात करीब 12:48 बजे उसने फोन करके बताया कि झुग्गी में आग लग गई है। इस पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद एक गाड़ी आजाद नगर, दो गाड़ी बरवाला रोड व एक गाड़ी मार्केट कमेटी से पहुंची और रात करीब दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

तपिश महसूस हुई तो खुली नींद
बिहार निवासी अजय ने बताया कि रात को सोते समय तपिश महसूस हुई तो नींद खुल गई। देखा तो आग लगी हुई थी। सबसे पहले आग उसके भाई शिव कुमार की झुग्गी में लगी। यहां से धीरे-धीरे अन्य झुग्गियों में फैल गई। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों व गैस सिलिंडरों को बाहर निकवाया। यहां 200 से ज्यादा झुग्गियां बनी हुई हैं। झुग्गी जलने से अजय के 50 हजार और उसके भाई के 10 हजार रुपये व सामान जल गया।
विज्ञापन

ठंड में गुजारी रात, कुछ युवकों पर जताया शक
हादसे में जिन लोगों की झुग्गियां जलीं उन्होेंने ठंड में रात गुजारनी पड़ी। झुग्गीवासियों के अनुसार सोमवार रात को उनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। ये युवक यहां नशा करते हैं। उन्होंने शक जताया कि उन्होंने ही आगजनी की वारदात की है। उधर, पार्षद अमित ग्रोवर भी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोजन का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें