फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू की विकसित गेहूं की उन्नत किस्में देशभर में लोकप्रिय : प्रो. कांबोज

विज्ञापन
कुलपति प्रो. कांबोज के साथ प्रतिभागी। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में गेहूं एवं जौ अनुभाग, आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग की ओर से किसानों की उपज बढ़ाने के लिए गेहूं एवं जौ कि उन्नत तकनीक विषय पर अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि किसान नवीनतम तकनीकों एवं संसाधनों का उपयोग जरूर करें। एचएयू की विकसित गेहूं की उन्नत किस्में देशभर में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीजों का चयन, मृदा परीक्षण, सिंचाई प्रबंधन, जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसी नवीनतम तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। शोध एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए उन्नत किस्मों के बीज तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों को और अधिक मेहनत के साथ कार्य करना होगा। कुलपति ने कहा कि जौ हरियाणा की महत्वपूर्ण रबी फसल है। जौ का उत्पादन शुष्क और अर्ध शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में किया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को बैटरी ऑपरेटिड स्प्रे पंप व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें