फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एडीआरएम की फटकार का नहीं हुआ असर, नो पार्किंग में खड़े वाहन, स्टेशन परिसर में घूम रहे पशु

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के गेट के पास खड़े ऑटो व घूम रही गाय।
विज्ञापन
हिसार। एडीआरएम रूपेश कुमार की मंगलवार को निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों को लगाई गई फटकार का उनपर कोई असर नहीं हुआ। दरअसल, निरीक्षण के दौरान एडीआरएम को नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने रेलवे पुलिस को मौके पर बुलाकर यहां वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद शुक्रवार को स्टेशन के पास अव्यवस्था नजर आई। नो-पार्किंग में वाहन खड़े थे। गेट के पास ऑटो चालक सवारियां भर रहे थे। यहां तक कि स्टेशन परिसर में पशु भी घूम रहे थे। गौरतलब है कि बीकानेर मंडल के एडीआरएम रूपेश कुमार ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान वह कार्य से असंतुष्ट दिखे थे। उन्होंने 20 दिन में सभी कार्यों के पूरा करने के आदेश दिए थे।

आरपीएफ ने लगाया था नो-पार्किंग का बोर्ड

रेलवे स्टेशन के गेट के पास कोई भी वाहन न खड़ा करे, इसके लिए आरपीएफ की ओर से भी नो-पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया था। फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मोटरसाइकिल कई-कई घंटे तक गेट के पास खड़ी रहती है। ट्रेन आने से 15 मिनट पहले गेट पर ऑटो रिक्शा खड़ी मिलती हैं। ऐसे में यात्रियों को आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के गेट के पास बनेगा फूड प्लाजा

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास फूड प्लाजा बनाया जाएगा। इस फूड प्लाजा का न सिर्फ यात्री बल्कि यहां आम नागरिक भी लाभ उठा पाएंगे। फूड प्लाजा में खाने के कई तरह के उत्पाद होंगे, ताकि यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खाने की सुविधा मिल सके और उन्हें बाहर न जाना पड़े। रेलवे अधिकारियों की मानें तो अब इंजीनियर की टीम फूड प्लाजा तैयार करने के लिए डिजाइन और प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें