फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से तीन लाख रुपये झपटने वाला स्नैचर दोषी करार

Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे डीआर चालिया की अदालत ने नारनौंद में एक साल पहले झपट्टा मारकर तीन लाख रुपये छीनने के मामले में गांव राजथल के सहदेव को दोषी करार दिया है। वह वारदात के बाद कुछ दूरी पर पकड़ा गया था। अदालत दोषी को बुधवार को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


नारनौंद थाना पुलिस ने इस संबंध में 28 अप्रैल 2016 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार बुड़ाना निवासी रामकेश नारनौंद की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाते हैं। वह वारदात वाले दिन पिता भीम सिंह के साथ कस्बे के बैंक में गए थे। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये निकलवाए थे और फिर वे बाइक पर अनाज मंडी लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइकर झपट्टा मारकर थैला छीनकर फरार हो गया था। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर बाइकर सहदेव निवासी राजथल को पकड़कर नकदी बरामद कर ली थी। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया था। नारनौंद थाना पुलिस ने इस संबंध में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें