फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर 11 से 22 अगस्त तक होंगे दाखिले

Fri, 08 Aug 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए पांचवें राउंड की ऑन द स्पॉट (फिजिकल) काउंसिलिंग का आयोजन 11 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। यह काउंसिलिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। संस्थान में 652 सीटों में 345 खाली हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दाखिला नए व पुराने आवेदकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के आधार पर दाखिला सूची प्रतिदिन जारी की जाएगी। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के पास स्वयं का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र इत्यादि दस्तावेज होने चाहिए। विभाग की तरफ से यह दाखिले का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। ताकी सभी पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन एवं काउंसिलिंग में भाग लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें