हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने कुछ कोर्सों में शैक्षणिक मेरिट के आधार पर दाखिला करने का निर्णय लिया है। अब इन कोर्सों में दाखिले प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इंटेग्रेटिड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) इकोनोमिक्स, एमएससी इकोनोमिक्स, एमएससी एनवायरनमेंट साइंसेज, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी योगा साइंस एंड थेरेपी, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, एमए मास कम्युनिकेशन, एमए हिंदी और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस प्रोग्राम्स में दाखिले क्वालिफाइंग अंकों की शैक्षणिक मेरिट व वेटेज के आधार पर होंगे। कुलपति ने बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग की ओर से विद्यार्थियों को संदेश/ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।संवाद