फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई नलवा में 512 सीटों के लिए किया जाएगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजकीय आईटीआई नलवा में सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों के प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, कोपा, स्टेनो इंग्लिश, डीएमसी, डीएमएम, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर, टीईपीएस, मैकेनिक एग्रिकल्चर मशीनरी, आईडीडी मशिनिस्ट सहित अन्य कुल 512 सीटों के लिए दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न दाखिला चरणों के लिए मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे सूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। प्रार्थी वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे। दाखिले के इच्छुक प्रार्थी के पास निजी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवेदक की बैंक खाता प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थी विभाग की वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें