हिसार में स्पा सेंटर पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
हिसार। मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव की पुलिस टीम ने शहर में कई स्पा सेंटर व अवैध अहातों पर छापा मारा। एडीजीपी के आदेशानुसार डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में विशेष टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिंदल चौक के नजदीक थ्री डेज स्पा सेंटर छापा मारा। एडीजीपी से मिली जानकारी के अनुसार इस स्पा सेंटर से दो लड़कियां व एक लड़के को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। स्पा सेंटर के मालिक से सख्ती से पूछताछ की गई। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद