उत्तर रेलवे के धूरी–जाखल रेल खंड के बहादुर सिंह वाला–संगरूर–सुनाम ऊधम सिंह वाला स्टेशनों के मध्य रेलपथ पर गिट्टियों की छनाई के तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 8 से 17 नवंबर तक गाड़ी संख्या 04743 हिसार–लुधियाना रेलसेवा हिसार से शुरू होकर सुनाम ऊधम सिंह वाला स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा सुनाम ऊधम सिंह वाला-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 8 से 17 नवंबर तक लुधियाना के स्थान पर सुनाम ऊधम सिंह वाला स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा लुधियाना-सुनाम ऊधम सिंह वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। दिवाली/छठ पूजा के त्योहार के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 19 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। 30 ट्रेनों में 52 अतिरिक्त डिब्बें लगाकर यात्रियों को राहत प्रदान की है। गाड़ी संख्या 09715, हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 25 नवंबर 2023, गाड़ी संख्या 09716, तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 28 नवंबर तक संचालित होगी। ब्यूरो