हिसार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडी आदमपुर स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य 19 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। स्टेशन परिसर में स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग रास्ता, चहारदीवारी, यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम व नए शौचालय बनाए जा रहे हैं। इस कार्य पर करीब 11.91 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षक बनाया जाएगा, जिसकी छत पर स्थानीय कला एवं संस्कृति का समन्वय कर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। संवाद