फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता यशपाल शर्मा की भाभी हादसे में घायल

Fri, 02 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर 14 में वीरवार को पैदल जा रही नहर कॉलोनी की नर्स रीमा शर्मा एक स्कूटी द्वारा टक्कर मारने से घायल हो गईं। बता दें कि रीमा फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा की भाभी हैं। उनको हादसे के बाद यहां सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल में कार्यरत नहर कॉलोनी निवासी नर्स रीमा वीरवार दोपहर करीब दो बजे दो-तीन नर्सों के साथ पैदल सेक्टर 14 में स्टाफ सदस्य प्रवीण के घर जा रहीं थीं। अचानक तेज स्पीड में आई एक स्कूटी ने उनको टक्कर मार दी। स्कूटी को एक युवती चला रही थी। नर्सों के एतराज करने पर भी युवती ने गलती नहीं मानी और वह उनसे ही बहस करने लगी। बाद में स्टाफ सदस्यों ने रीमा को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पति राजेश शर्मा ने बताया कि रीमा को पहले से रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी हुई है। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी कि फिर उसी जगह चोट लग गई। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें