फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले आढ़तियों पर होगी कार्रवाई: डीएमईओ

Sat, 27 Sep 2025 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवाला। सब्जी मंडी में लंबे समय से चल रही अव्यवस्था को लेकर विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को जिला विपणन परिवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) डॉ. गगन जोशी ने मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की स्थिति का जायजा लेते हुए मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश रहेजा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पहले ही शिकायत दी थी कि कुछ आढ़ती किराये की दुकानों पर सामान बेचने के बजाय फड़ पर कारोबार कर रहे हैं। इससे खरीदारों व किसानों को असुविधा होती है और मंडी में यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

डीएमईओ को मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस की अनदेखी करने पर कुछ आढ़तियों के लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित भी किए गए हैं। बावजूद इसके नियम तोड़ने पर उन्हें अतिरिक्त नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपप्रधान भी अधिकारी से मिले और आढ़तियों का पक्ष रखा, लेकिन अधिकारी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। डॉ. गगन जोशी ने स्पष्ट किया कि मंडी की व्यवस्था बिगाड़ने का किसी भी आढ़ती को अधिकार नहीं है। सभी को अपनी दुकानों से ही व्यापार करना होगा। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें