फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, केस दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने डीजे संचालक, आजाद नगर निवासी दीपू, से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने डीजे के उपकरण, जिसमें एम्पलीफायर और लैपटॉप शामिल थे, जब्त कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में दयानंद महाविद्यालय के पास जय गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। यह घटना देर रात करीब एक बजे की है जब स्थानीय लोगों ने तेज आवाज से हो रही परेशानी की शिकायत पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एएसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीजे को तुरंत बंद करवाया। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और बहस शुरू कर दी।

पुलिस ने डीजे संचालक, आजाद नगर निवासी दीपू, से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने डीजे के उपकरण, जिसमें एम्पलीफायर और लैपटॉप शामिल थे, जब्त कर लिए। शहर थाना पुलिस ने डीजे संचालक दीपू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना कानून का उल्लंघन है, जिससे आम जनता को असुविधा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें