चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नई अनाज मंडी में वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि रहे एसडीएम नवीन कुमार ने 149 लोगों को करीब 49 लाख रुपये कीमत के 285 उपकरण बांटे।
एसडीएम ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना उसको दूसरा जीवन मिलने के समान है। सहायक उपकरण के साथ व्यक्ति अपने जीवन को आसानी से जी सकते हैं। उसको उपकरणों से दैनिक कार्यों में भी सहायता मिलती है। सीएसआर के तहत अपना कर्तव्य निभाते हुए एपीसीपीएल झाड़ली संस्था जरूरतमंदों की मदद कर रही है।
इससे पहले एसडीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गाें से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के निर्देशों पर काम कर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। विभिन्न कंपनियों और संगठनों के माध्यम से सीएसआर के तहत मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।