फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गवाही न देने का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आपराधिक मामले में गवाही न देने और समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव शाहपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि गांव जुगलान निवासी व्यक्ति ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अदालत में विचाराधीन एक आपराधिक मामले में समझौता करने और गवाही नहीं देने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें