फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फेसबुक पर एडीजीपी की फर्जी प्रोफाइल बना ठगी करने वाला आरोपी अलवर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एडीजीपी श्रीकांत जाधव का फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। 7वीं पास 19 वर्षीय आरोपी अलवर के ककराली निवासी तनवर को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में 30 दिसंबर को साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एजीडीपी की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई। उनके फोटो को फर्जी प्रोफाइल पर अपलोड करने लगा। इसके बाद आरोपी ने एडीजीपी की फोटो पर कॉमेंट्स करने वालों के पास फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजने लगा। एडीजीपी की फोटो देख रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर वह उन्हें कहता कि उनका दोस्त जो आर्मी में किसी बड़े पद पर है उनकी ट्रांसफर हो गई। वह कीमती फर्नीचर और अन्य सामान बेच रहे हैं। जिस पर सामने वाला सामान खरीदने की इच्छा जाहिर करता तो वह उनके पास सामान की कोई और फोटो भेज रुपये ट्रांसफर करवा ठगी करता। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि जब भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से कोई सामान खरीदे तो पहले उसकी पड़ताल कर लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें