फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हरियाणा रोडवेज की बस को चोरी कर ले गया था आरोपी, पुलिस ने किया बरामद

Thu, 29 Jan 2026 08:00 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हरियाणा रोडवेज की चोरी हुई बस को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में भादरा थाने में 27 जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
रोडवेज की चोरी बस हुई बरामद - फोटो : फोटो AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भादरा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की एक बस को अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। चोरी की गई यह बस बालसमंद पुलिस को लावारिस हालत में बरामद हुई है। पुलिस टीम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन आरोपी  तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज के चालक देवीलाल ने 27 जनवरी को भादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 26 जनवरी की रात भादरा बस स्टैंड पर उन्होंने बस खड़ी थी। वहां से अज्ञात व्यक्ति बस को चोरी कर ले गया। शख्स ने भादरा पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी। बस को बालसमंद पुलिस ने बरामद किया है। 

हेड कांस्टेबल भूपसिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बालसमंद के गांव रावलवास की गली में तेज रफ्तार से आई एक रोडवेज बस ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। बिजली के खंभे पर लगे मीटर को भी तोड़ दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को ही वहां पर पहुंची। आरोपी बस को छोड़कर वहां से फरार हो चुका था। छानबीन करने पर पता चला कि यह बस हिसार रोडवेज डिपो की है। इस संबंध में भादरा थाने में 27 जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भूप सिंह, कांस्टेबल सतीश, संजय, सुभाष सहित अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें