फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमानत पर जेल से छूटे आरोपी ने अब कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना में कपड़ा व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने उकलाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। व्यापारी पंकज भुटानी ने बताया कि 28 जनवरी को रवि उर्फ काला ने फोन कर रुपये देने को कहा। साथ ही कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देगा।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उसके साथी फायरिंग मामले में जेल में हैं। उनकी जमानत और कानूनी खर्चों के लिए उसे रुपये चाहिए। आरोपी रवि व्यापारी पंकज से ही फिरौती मांगने के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रवि उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पंकज भूटानी ने बताया कि वह आर्य बाजार में आशा नंद रामप्रकाश नाम से कपड़े की दुकान चलाता है। 9 सितंबर 2023 को दो नकाबपोश युवकों ने दुकान पर आकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी थी। इस घटना के बाद उन्होंने उकलाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पंकज भूटानी ने बताया कि आरोपियों में शामिल भैरी अकबरपुर निवासी रवि उर्फ काला बार-बार दुकान पर आकर मुकदमे में गवाही न देने और समझौता करने का दबाव बना रहा था। रवि उर्फ काला से उसे जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी ने अब फोन कर रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन



-आरोपी रवि उर्फ काला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। - राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, उकलाना थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें