फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छोटे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 07 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हरदीप सिंह।
विज्ञापन
सिरसा। गुरु नानक नगरी में शराब के नशे में हरगोविंद सिंह की मौत के मामले में सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने उसके बड़े भाई हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार, हरगोविंद सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर रात के समय नशे में बड़े भाई हरदीप सिंह के साथ गाली-गलौज करता था। घरेलू विवाद के चलते दोनों भाइयों के संबंध ठीक नहीं थे। इसी कारण हरदीप सिंह अपने परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता था जबकि हरगोविंद सिंह ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। हरगोविंद सिंह अविवाहित था।
मृतक की बहन देवेंद्र कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी गांव वीरूवाला गुड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 5 सितंबर की रात हरगोविंद सिंह शराब पीकर घर आया। इस दौरान उसकी हरदीप सिंह के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों मकान के सामने गली में झगड़ने लगे। आरोप है कि झगड़े के दौरान हरदीप सिंह ने हरगोविंद सिंह को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट लगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह को गुरु नानक नगरी को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें