हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट का सामान चोरी करने के आरोप में श्रीनगर कॉलोनी, हिसार निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच अधिकारी एएसआई जयप्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता पेटवाड़ निवासी ने अपनी किराये की बिल्डिंग के बेसमेंट से चोरी की घटना दर्ज कराई थी। चोरी किए गए सामान में एसी, एसी का वोल्टेज, कॉमर्शियल सिलिंडर, इंडक्शन चुल्हा, जूसर मशीन, क्रोकरी बॉक्स और बर्तन शामिल थे। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने सामान चोरी कर बेच दिया था। बरामदगी के दौरान आरोपी के पास से 30 हजार रुपये भी बरामद हुए। ब्यूरो