हिसार। उमरा निवासी महिला प्रेम की मौत मामले में पुलिस ने शनिवार को दामाद व बेटी पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में उमरा निवासी पूनम ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। वे दो बहनें व एक भाई है। बहन शीला की गांव फ्रांसी के राजेश के साथ शादी हो रखी है। मां प्रेम व भाई मनजीत 3-4 साल से शीला के पास रहते थे। 22 सितंबर को ताऊ के लड़के राजेश के पास जीजा राजेश का फोन आया कि आपकी मौसी प्रेम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोपहर करीब 2 बजे जीजा राजेश, बहन शीला व भानजा अंकित मां प्रेम को लेकर मेरे पीहर उमरा आए। मैंने देखा कि मां के शरीर पर चोटों के निशान थे। इससे शक है कि उन्होंने मां के साथ मारपीट की है जिससे उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्यूरो