नारनौंद। पुलिस ने एक मकान से चोरी के आरोपी गांव माढ़ा निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसआई कृष्ण कुमार इस केस की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सन्नी ने 30 जुलाई को वार्ड नंबर तीन निवासी राजकुमार के मकान में सेंध लगाई थी। इस दौरान आरोपी ने घर से 5,000 रुपये नकद और सोने के एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए थे। अदालत से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे चोरीशुदा सामान की बरामदगी और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।