हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में शिवाजी पार्क के पास स्थित आटा चक्की की दुकान से हजारों की नकदी चोरी करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने राजीव नगर निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अमित ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी ज्ञान खुराना ने उसकी आटा चक्की दुकान से करीब 3 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
सरकारी स्कूल से हजारों का सामान चोरी
हिसार। जिले के सातरोड खुर्द के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चोर हजारों का सामान ले गए। सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में प्राचार्य जयभगवान ने बताया कि मंगलवार सुबह जब स्कूल पहुंचा तो देखा कि साइंस लैब और स्मार्ट क्लास रूम के दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि चोर लैब से एलईडी और कक्षा से गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।