फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न का आरोपी साधु जेल पहुंचा

Tue, 10 Dec 2013 07:21 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल मुनी आश्रम चला रहे एक महंत को मंगलवार को अदालत ने चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गांव में आश्रम चला रहे इस महंत पर गांव की दो मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था और उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



पीड़ित मासूम बच्ची द्वारा अपने परिजनों को दी गई जानकारी के बाद इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ था। इसके बाद पता चला कि महंत ने दो बच्चियों के साथ ऐसा कुकृत्य किया है। ग्रामीणों ने उसी दौरान आरोपी साधु को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया था।

मंगलवार को इसी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साधु संतोष भारती को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी साधु को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन



आश्रम के महंत द्वारा किए गए इस घृणित कार्य को अंजाम सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय दिया गया था जब पीड़ित बच्चियां खेलते-खेलते आश्रम में पहुंच गई। बताते हैं कि आरोपी संतोष भारती ने मासूम बच्ची को जबरन अपने पास रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

मासूम द्वारा काफी विरोध करने के बाद भी उसने अपनी मनमानी जारी रखी। घटना के बाद मासूम बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। जिसके चलते काफी संख्या में ग्रामीण आश्रम में पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें