फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चालक ने सास-ससुर पर लगाया पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप, केस दर्ज

Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भिवानी जिले के गांव बलयाली निवासी चालक ने सास-ससुर पर मारपीट करने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बलयाली निवासी करण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी सलेमगढ़ निवासी प्रमीला के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। कुछ समय उसे उसकी पत्नी मायके में थी। वह 5 मई को बाइक पर पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गया, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इन्कार कर दिया। इस बात पर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके सास-ससुर ने उसे पीटा और पुलिस बुला ली। इस पर वह बाइक लेकर सलेमगढ़ में ही घूमता रहा।
शाम करीब साढ़े तीन बजे वह फिर से पत्नी को लेकर पहुंच गया। इस दौरान ससुर और सास सावित्री ने मिलकर उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। उसके साले की पत्नी नीरू और पड़ोसियों ने आग बुझाई। सूचना मिलने पर करण के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सोनी बर्न अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें