हिसार। जींद जिले की रहने वाली विवाहिता ने अपने देवर पर नौकरी का झांसा देकर कई दुष्कर्म करने और नकदी व सोने के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने अर्बन एस्टेट टू थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी भिवानी निवासी युवक और उसकी माता के खिलाफ दुष्कर्म, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जींद पुलिस को भेज दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हिसार के एक निजी अस्पताल में नर्स है। मेरे पति सेना में हैं। करीब तीन साल पहले मेरे पति के चाचा के बेटे के साथ दोस्ती हो गई। वह एक दिन जींद आया और मुझे एक होटल में लेकर गया। मुझसे कहा कि मैं तुम्हें नौकरी लगा दूंगा। नौकरी का झांसा देकर वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोप है कि आरोपी तीन लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी ऐंठ चुका है। इस बारे में देवर की मां को भी पता है। उसने भी मुझे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि उसके पास उसका वीडियो है, वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।