फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती से होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में रहने वाली एक युवती से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर होटल में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। सुबह युवती का भाई होटल आया और उसे बाहर निकाला। इस संबंध में महिला थाना पुलिस में तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारन ने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिश्तेदार से मिलवाने की बात कह गाड़ी में बैठाया
महिला थाना पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि बुधवार रात 10 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं अजय बोल रहा हूं किसी दोस्त ने नंबर दिया है। आपको नौकरी की जरूरत है। युवक ने कहा कि मैं हांसी से हिसार आ रहा हूं एक बार जिंदल चौक के पास मिल जाना। युवक के कहने पर मैं जिंदल चौक के पास पहुंच गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और कहा कि दस मिनट गाड़ी में बैठ जाओ बात करतेे हैं। इसके बाद अजय ने कहा कि मेरे रिश्तेदार से बात करके तुझे सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। उसके कहने पर कार में बैठ गई और वे मुझे रिश्तेदार के घर ले जाने की बात कह तलवंडी राणा के पास होटल में ले गए। होटल के एक कमरे में मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने भाई को आपबीती बताई। भाई ने उसे होटल से निकाला और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। एएसआई सुमन कुमारी ने बताया कि अजय और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें