फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच मामले में दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। संजीवनी अस्पताल में अविवाहिता के गर्भपात करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अविवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि संजीवनी अस्पताल में 12 दिसंबर को अविवाहित लड़की का गर्भपात का मामला सामने आया था। भ्रूण लिंग जांच मामले में डॉ. पुष्पा सिहाग व उसकी सहयोगी को रंगे हाथों दबोच लिया था। पीड़िता लड़की ने दलीप नामक युवक पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लैब भेज दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका डीएनए टेस्ट करवाकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें