फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला पर ही दबाव बनाकर समझौता करवाने के आरोप

Sun, 30 Mar 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने भीम आर्मी के नेता संतलाल आंबेडकर पर सेक्टर-14 झुग्गी की अनुसूचित जाति की महिला का साथ देने के बजाय पुलिस की तरफदारी करते हुए महिला पर ही दबाव बनाकर समझौता करवाने के आरोप लगाए हैं। संजय चौहान ने बताया कि संतलाल व महिला के पति अतुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संतलाल स्पष्ट रूप से पुलिस का नाम शिकायत में से हटवाने और मकान मालिकों के नाम पर शिकायत करवाने की बात कह रहा है। जिसकी एवज में ढाई लाख रुपये दिलवाने की बात कह रहा है, लेकिन महिला का पति अतुल व उसका जेठ देवा उससे 7-8 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इस मामले में समझौता कर लिया और अब पीड़िता व उसका परिवार झुग्गी छोड़कर यहां से जा चुका है। हैरानी है कि पीडि़त परिवार व उसके परिवार के लोग उन्हें बताए बिना समझौता करके यहां से चले गए जबकि, उन्होंने खुद उन्हें फोन करके मदद के लिए बुलाया था। दूसरी ओर संतलाल आंबेडकर ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वह पीड़ित को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले पैसों की बात कर रहे थे। वीडियो को तोड़मरोड़ कर गलत मतलब निकालने का प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन


बंदर ने हमला कर बच्ची घायल किया

हिसार। उकलाना की गांधी कॉलोनी में गली में खेल रही 5 वर्षीय नंदिनी पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल कराया है। बच्ची की मां सुमन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मेरी बेटी नंदिनी गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक एक बंदर आया और उसने नंदिनी के दाएं पैर पर पंजे से हमला कर दिया। बच्ची रोने लगी और जोर से चिल्लाई। तब आस-पास के लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे तो बंदर भाग गया।



रेलगाड़ी से कटकर जान देने वाली महिला थी सातरोड खास गांव की
हिसार। साउथ बाईपास पर सातरोड के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास वीरवार शाम को ट्रेन से कटकर जान देने वाली महिला की पहचान सातरोड खास की अंगूरी (60) के तौर पर हुई है। परिजनों ने शनिवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में आकर शव की पहचान की। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतका के परिजनों में शामिल मामन ने बताया कि अंगूरी के पति की पहले मौत हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। वह घर में अकेली रहती थी। वह मानसिक रोगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें