हांसी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता डीएसपी रविंद्र सांगवान को शिकायत देते हुए। संगठन
हांसी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय बजरंग दल ने चानौत गांव में चल रहे धरने के दौरान पगड़ी संभाल जट्टा के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश बूरा पर हिन्दू देवी-देवताओं और सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री विक्रम लोट ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सतीश बूरा के खिलाफ कार्रवाई और सोशल मीडिया से आपत्तिजनक वीडियो हटवाने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने हिन्दू देवी-देवताओं और सनातन धर्म के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर ने कहा कि इस टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्यता, लड़ाई-झगड़े व दंगे की संभावना है। गुर्जर ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।