फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की लत डालकर जमीन हड़पने का आरोप, मारपीट भी की, घायल ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव मुकलान निवासी एक व्यक्ति ने कई लोगों पर उसके भाई को नशे की लत डालकर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुकलान निवासी कमल ने बताया कि मेरा भाई कर्मचंद पिछले कई वर्षों से घर से बाहर था। अब पिछले 7-8 माह से वह आर्यनगर ब्लॉक फैक्टरी में चौकीदार का काम करता था। हेंमत स्याहड़वा का फैक्टरी में आना-जाना था। मसूदपुर निवासी नरेंद्र, वकील, चन्नी, करमबीर ढिल्लो निवासी आजाद नगर व जयवीर निवासी मुकलान ने अजमेर को नशे की लत डालकर व मिलीभगत कर उसकी 7 कनाल 1.55 मरले जमीन अपने नाम कर ली। आजाद नगर का बन्नी भी इसमें शामिल है। 2 अक्तूबर को मैं अपने भाई से मिलने फैक्टरी में गया था। तब अजमेर ने मुझे बताया था था कि इन्होंने मेरी जमीन हड़प ली है और मुझे पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद मेरी भाई के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। 7 अक्तूबर को मुझे पता चला कि मेरा भाई एक निजी अस्पताल में दाखिल है। मैं उसने मिल गया। अस्पताल जाकर मुझे पता चला कि वह 3 अक्तूबर से ही अस्पताल में दाखिल था। उसके साथ मारपीट की गई थी। 8 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मैं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें