फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए पुलिस टीम हिसार ने राजगुरु मार्केट स्थित राम चाट भंडार के संचालक से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के तीनों आरोपियों का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी सेक्टर 9/11 हिसार निवासी नसीब, कैमरी निवासी तरुण और टोहाना निवासी जोगिंदर उर्फ जस्सी के खिलाफ हिसार सिटी थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत 17 मई को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि राम चाट भंडार से फिरौती मांगने के मामले का मुख्य साजिशकर्ता गांव हिंदवान निवासी अनिल है। उस पर पहले भी मारपीट, लूटपाट और छीना-झपटी के कई केस दर्ज हैं। जांच अधिकारी मांगे राम ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया व पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें