हिसार। सीआईए हिसार पुलिस टीम ने बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की अंडरग्राउंड केबल चोरी मामले में शुक्रवार को नई दिल्ली के ललिता पार्क क्षेत्र निवासी नरूल को काबू किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान चोरी गई केबल, अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि बीएसएनएल, हिसार की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया कि 11 और 12 सितंबर की रात करीब 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच रेलवे क्रॉसिंग लक्ष्मीबाई चौक से कैंप चौक और चूड़ामणि चौक तक स्थित अंडरग्राउंड डक्ट से बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी कर ली गई। दावा किया गया कि चोरी की गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 1.53 करोड़ रुपये है।