फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ठेकेदार के घर से चोरी के गहने खरीदने का आरोपी डबवाली से गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट टू स्थित आवास नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बर्खास्त जेल वार्डर जसविंदर को गिरफ्तार करने के बाद अब चोरी का सामने खरीदने वाले को भी दबोच लिया है। सीआईए टीम ने डबवाली के प्रेम नगर निवासी अशोक को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मांगेराम ने बताया कि अशोक ने ही जसविंदर सिंह से चोरी के आभूषण खरीदे थे। आरोपी से 1.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता मनिंद्र अरोड़ा ने रिपोर्ट में बताया था कि 5 दिसंबर की शाम वह परिवार के साथ बहन से मिलने बहादुरगढ़ गया था और वहां से मथुरा-वृंदावन चले गए। 8 दिसंबर की शाम घर लौटे तो देखा अंदर के दरवाजे का लॉक टूटा था। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था और इसमें रखे 8.65 लाख रुपये, 34 तोला सोने के जेवरात, 3 तोले का डायमंड सेट और एक किलोग्राम चांदी के जेवर गायब थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड की सहायता से आरोपी जसविंदर को 30 दिसंबर को धान्सू रोड से गिरफ्तार किया था। वह मूलत: डबवाली निवासी है और अभी सेक्टर-13 हिसार में रहता है। आरोपी पर 9 जिलों में चोरी के 17 केस दर्ज हैं। जसविंदर 2003 में जेल वार्डर के पद पर तैनात हुआ था और चोरियों के केस दर्ज होने के कारण 2023 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें