फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने का बिल मांगा तो होटल संचालक पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
रमेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। खाने के रुपये मांगने पर राजगढ़ रोड पर स्थित आरके रेस्टोरेंट संचालक रमेश पर शनिवार शाम कई युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई जिंदल अस्पताल कैंपस निवासी इंद्र सिंह के बयान पर दो नामजद व पांच-छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मामले में पुलिस ने पहले धारा 307 के तहत केस दर्ज किया था। घायल रमेश की मौत के बाद इसमें धारा 302 जोड़ी गई। वहीं पुलिस वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगालने में लगी है।
मामले में इंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि आजाद नगर के शास्त्री नगर निवासी उसका 50 वर्षीय भाई रमेश और वह दोनों मिलकर राजगढ़ रोड पर रिलायंस पेटोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। 27 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे रेस्टोरेंट पर बोलेरो गाड़ी में सवार 6-7 युवक आए। उन्होंने आते ही कहा कि रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीनी है। रमेश ने उन्हें इसके लिए मना कर दिया। कुछ देर बाद इन युवकों ने उसके रेस्टोरेंट से खाने का ऑर्डर किया और गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। इंद्र ने बताया कि जब रमेश इनसे खाने का बिल मांगने गया तो उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए लोहे की रॉड और बिंडे से हमला कर दिया। इंद्र ने बताया कि जब उसने व कारिंदों ने बीचबचाव किया तो अरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इंद्र ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले गीता कॉलोनी निवासी अंजीत, गंगवा निवासी कर्मजीत व अन्य थे। इंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने वहां से फरार होते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

------------
वर्जन -
परिजनों के बयान पर दो नामजद और 5-6 अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी, आजाद नगर थाना, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें