हिसार में गाड़ियों में आग लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ियों में सफाई का काम करता था जिसको लोगों ने काम पर ना आने पर धमकाया था। डिटेल में पढ़ें खबर....
हिसार के सिल्वर अपार्टमेंट में चार दिनों के भीतर दो बार गाड़ियों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी विकास, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है और पिछले कुछ सालों से हिसार के सूर्य नगर में रह रहा था। वह सिल्वर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की गाड़ियों की सफाई का काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गाड़ियों की सफाई के लिए समय पर न पहुंचने पर अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने विकास को धमकाया था। इसी रंजिश के चलते उसने 19 और 23 अप्रैल को गाड़ियों में आग लगाई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद विकास को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।