फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण की सामग्री प्रसारित करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने कई नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर प्रसारित करने के आरोप में कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले सोमनाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नारनौंद उपमंडल के गांव गढ़ी अजीमा से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपी को हांसी के उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी दोनों पैरों से दिव्यांग है। सीबीआई ने आरोपी के सीएससी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीबीआई ने 29 मई को गांव गढ़ी अजीमा निवासी आरोपी सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें आरोप था कि सोमनाथ बच्चों के यौन शोषण की सामग्री बना रहा था। उस अश्लील सामग्री को इकट्ठा करता था। बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। सीबीआई ने जांच के दौरान इंटरपोल के इंटरनेशनल चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन (आईसीएसई) डेटाबेस से बच्चों के यौन शोषण की सामग्री की तस्वीरें और वीडियो बरामद किए।
गूगल की ओर से जनरेट किए गए साइबर टिपलाइन रिपोर्ट्स और भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की रिपोर्ट्स के आधार पर सीबीआई ने आरोपी के आईपी एड्रेस तक पहुंची। इसके बाद आरोपी की पहचान हुई। सीबीआई की ओर से संबंधित सामग्री और कथित अपराधी की भूमिका का पता लगाए जाने से पहले किसी भी पीड़ित या उनके परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी। एजेंसी ने कई बच्चों से दुष्कर्म और उनके यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 मई को हिसार निवासी सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष की अदालत से आरोपी के घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट लिया। इसके बाद 2 और 3 जून को आरोपी के आवासीय परिसरों की तलाशी ली। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। इनमें आपत्तिजनक सामग्री थी। इससे कई पीड़ित बच्चों की पहचान करने में मदद मिली, जिनका पिछले कुछ वर्षों में दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया गया और धमकी देकर अश्लील उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया गया। सीबीआई ने आरोपी को हांसी अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
आरोपी के माता-पिता की हो चुकी है मौत
40 वर्षीय सोमनाथ अविवाहित है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बीए पास सोमनाथ घर में अकेला ही रहता है। उसकी दो बहनें अनाथ आश्रम में रहती थीं। वहां से दोनाें की शादी हो चुकी है। सोमनाथ को बचपन में ही पोलियो होने से वह दोनाें पैरों से दिव्यांग है। वह पैदल नहीं चल पाता। वह इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर चलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें